आईआरपीओएफ ने की पदोन्नत अधिकारियों की चुनौतियों पर चर्चा

हैदराबाद, भारतीय रेलवे पदोन्नत अधिकारी संघ (आईआरपीओएफ) द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पदोन्नत अधिकारियों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों और प्रशासन के समक्ष लंबित मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बैठक में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी गई। आईआरपीओएफ का मुख्यालय दिल्ली में है और यह भारतीय रेलवे के 60 प्रतिशत अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

सिकंदराबाद के रेल कलारंग में हुई संघ की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में बताया गया कि पदोन्नत अधिकारियों की समस्याओं और संभावित समाधानों पर दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड के शीर्ष स्तर के अधिकारियों के साथ संवाद किया जा रहा है। साथ ही सीनियर स्केल (एडहॉक) पदोन्नति नहीं दिये जाने के मुद्दे को भी उठाया जा रहा है। दक्षिण मध्य रेलवे (दमरे) के महाप्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव, अपर महाप्रबंधक सत्य प्रकाश तथा दमरे के अधिकांश प्रमुख विभागाध्यक्ष (पीएचओडी) भी बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में 50 ट्रैफिक पेट्रोलिंग बाइक और 100 ट्रैफिक मार्शल जारी

अवसर पर आईआरपीओएफ के अध्यक्ष दीपक राज और महासचिव डॉ. अमित जैन ने अपने संबोधन में विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने रेलवे बोर्ड में शीर्ष स्तर पर पूरी जानकारी के साथ इन मुद्दों को उठाने का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय रेलवे के प्रतिभागियों ने भी अपने-अपने ज़ोन/उत्पादन इकाइयों में आ रही समस्याओं और शिकायतों के बारे में जानकारी साझा की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button