आईएसडीई इंडिया एडिशन का आयोजन 10 अप्रैल से
हैदराबाद, बसवतारकम इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (बीआईएसी एंड आरआई) की मेजबानी में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर डिजीज ऑफ द एसोफेगस (आईएसडीई) इंडिया एडिशन-2026 का आयोजन शुक्रवार, 10 व शनिवार, 11 अप्रैल को हाईटेक सिटी स्थित द वेस्टिन में किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ ग्रासनली कैंसर के उपचार और अनुसंधान में हुई नवीनतम प्रगति को प्रस्तुत करेंगे।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईएसडीई का यह भारत में पहला आयोजन है। बसवतारकम इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए इस दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी करना गर्व का विषय है। आईएसडीई इंडिया एडिशन में सिंगापुर, जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका सहित सात देशों के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ तथा संकाय सदस्य भारतीय विशेषज्ञों के ग्रासनली कैंसर से जुडे विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अनुसंधान विकास पर अपने साझा करेंगे। इस क्षेत्र में हैदराबाद में विश्व स्तरीय विशेषज्ञता लाने वाला यह सम्मेलन यह भी सुनिश्चित करेगा कि भारतीय मरीजों और चिकित्सकों को नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति और बहु-विषयक दृष्टिकोणों का सीधा लाभ प्राप्त हो।
यह भी पढ़ें… जस्टिस घोष आयोग पर 22 अप्रैल को फैसला
एनबीटीआरएमसीएफ के अध्यक्ष तथा प्रबंध न्यासी नंदमुरी बालकृष्ण ने कहा कि चिकित्सा केवल एक विज्ञान नहीं, यह एक प्रतिबद्धता है। आईएसडीई इंडिया एडिशन-2026 लोगों तक विश्व का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान पहुँचाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बीआईएसी एंड आरआई के चिकित्सा निदेशक डॉ. टी. सुब्रमण्येश्वर ने कहा कि आईएसडीई की मेजबानी इस बात की घोषणा है कि भारत कैंसर के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



