आईएसएमपी ने किया पर्यावरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन
हैदराबाद, पांजरा बंगला (वर्धा) में इंटेलेक्चुअल सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रमोटर्स (आईएसएमपी) की ओर से पर्यावरण जागरूकता पर ग्रामीणों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांजरा बंगला के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षक कौशल मिश्र, आईएसएमपी के चेयरमैन चंद्रशेखर एवं बी. एस. मिरगे मंचासीन थे।
अवसर पर आईएसएमपी की ओर से सहायक वन संरक्षक माधव आडे, कारंजा परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सावंत, वनरक्षक शिवाजी सावंत, वनरक्षक अश्विनी कोहपरे, राउंड ऑफिसर प्रवीण डेहणकर, प्रताप ढाले, वनरक्षक सुनंदा उइके, वनरक्षक अक्षय जाधव, वनरक्षक अंचल रामटेके, पोलिस पाटिल मुकेश चव्हाण आदि को सम्मान और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वनरक्षक शिवाजी सावंत ने किया।
यह भी पढ़ें… टीजीबीआईई सचिव ने की इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा तैयारियों की समीक्षा
अवसर पर डॉ. ओ.पी. गुप्ता, एन.एन. काज़ी, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेंद्र चौधरी, ए.एन. तहसीलदार, सुनील पांडेय, डॉ. अक्षय पारगांवकर, डॉ. मंगेश भोयर, डॉ. अनिर्वाण घोष, डॉ. शाहिद अली, विजय देशपांडे, प्रदीप गावंडे, एंड. ताम्रध्वज बोरकर, मीनाताई इंगले, नीलिमा मुणोत, प्रगति मिरगे, हेमलता सिंह, गीता मिश्रा, प्रिया माली, आरती कुमारी, श्रेया जाधव, अब्धिजा घोष, रविंद्र विट्ठल राठौड़ पांजरा बंगला, ओम साठे, मालेगाँव महादेवराव घागरे, नर्शिंगपुर, राउंड ऑफिसर रोहिणी पडोले सहित महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, सालोड के विद्यार्थी, ग्राम पांजरा बंगला के नागरिक उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



