इजराइल ने ईरान पर पूर्व-नियोजित हमले किए, आपात स्थिति की घोषणा की

यरुशलम, इजराइल ने ईरान पर पूर्व-नियोजित हमला शुरू करने के साथ ही पूरे देश में ‘‘तत्काल आपात स्थिति’’ घोषित कर दी है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शनिवार को यह जानकारी दी। इजराइल के ‘पूर्व-नियोजित’’ हमलों के बाद पूरे देश में सायरन बजने लगे। काट्ज ने कहा, ‘‘इजराइल ने अपने ऊपर खतरों को समाप्त करने के लिए ईरान के खिलाफ पूर्व-नियोजित हमला किया है।’’

इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) की ‘होम फ्रंट कमांड’ ने नागरिकों को चेतावनी दी कि वे सायरन बजने की स्थिति में बम से बचने के लिए बनाए गए आश्रय स्थल के पास ही रहें। होम फ्रंट कमांड के संदेश में कहा गया है कि ‘‘सुरक्षा स्थिति को देखते हुए’’ नागरिक यह सुनिश्चित करें कि उनके नजदीक सुरक्षित आश्रय स्थल कहां है और वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें।

सब कुछ छोड़कर तुरंत बम आश्रय स्थल में जाने

आईडीएफ ने कहा कि यह ‘‘चेतावनी’’ जनता को इस आशंका के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जारी की गई है कि इजराइल की ओर मिसाइल दागी जा सकती हैं। हालांकि, सेना ने यह भी कहा कि फिलहाल लोगों को आश्रय स्थल में जाने की तत्काल आवश्यकता नहीं है।

इस बीच, एअर इंडिया की तेल अवीव से नयी दिल्ली जाने वाली उड़ान एआई-140 में चढ़ने का इंतजार कर रहे यात्रियों को अपना सामान छोड़कर बम से बचने के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों की ओर भागना पड़ा। एक यात्री ने ‘पीटीआई’ को बताया कि उन्हें ‘‘सब कुछ छोड़कर तुरंत बम आश्रय स्थल में जाने’’ के लिए कहा गया।

भारतीय विमानन कंपनी ने अधिकारियों को सूचित किया है कि वह स्थिति पर नजर रखने के लिए कल यानी रविवार से इस मार्ग पर अपनी उड़ान सेवाएं एक सप्ताह के लिए स्थगित कर देगी। (भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार रैली

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button