इजराइल दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ायेगा : नेतन्याहू

नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के साथ-साथ ही लेबनान में भी अपना मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया हुआ है। इजरायली सेना साउथ लेबनान में अंदर तक दाखिल हो चुकी है और हिज्बुल्लाह को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया है कि इजरायल साउथ लेबनान में अपना नियंत्रण और बढ़ाएगा।

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सेना को लेबनान में एक सुरक्षा क्षेत्र का और विस्तार करने का आदेश दिया है, क्योंकि हिज़्बुल्लाह के खिलाफ अभियान जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य आक्रमण के खतरों को बेअसर करना और बॉर्डर के पास टैंक-रोधी हमलों को रोकना है।

ईरानी राजदूत का लेबनान छोड़ने से इनकार

उधर लेबनान ने ईरान के राजदूत को ‘पर्सोना नॉन ग्रेटा’ घोषित कर दिया था। इसका मतलब ये हुआ कि ईरान के राजदूत को लेबनान छोड़ना होगा। लेकिन बावजूद इसके ईरानी राजनयिक ने लेबनान छोड़ने से इनकार कर दिया है। एएफपी के मुताबिक, ईरानी राजदूत ने यह फैसला लेबनानी संसद के स्पीकर नबीह बेरी और हिज्बुल्लाह से समर्थन मिलने के बाद लिया है।

बता दें कि जब लेबनान ने ईरानी राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया था, तब हिज्बुल्लाह ने इसकी निंदा की थी। बेरी की पार्टी ने भी कैबिनेट की बैठक का बहिष्कार कर दिया था और ईरानी राजनयिक को निकालने के फैसले का विरोध किया था।

पश्चिम एशिया में जारी जंग किस दिशा में जाएगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। एक तरफ अमेरिका ईरान को बातचीत के मंच पर लाने के दावे कर रहा है, दूसरी तरफ ईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी भी जा रही है। ईरान ने अमेरिका को इसे लेकर चेतावनी भी दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button