ईरान पर इजराइली हमले ‘तेज और व्यापक’ होंगे : रक्षा मंत्री काट्ज
यरूशलम, इजराइल के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि ईरान पर इजराइल के हमले ‘‘तेज और व्यापक’’ होंगे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘‘ईरानी आतंकवादी शासन को इजराइल की नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागना बंद करने की चेतावनी दी है।’’
काट्ज ने कहा, ‘‘चेतावनी के बावजूद, बमबारी जारी है और इसलिए ईरान में (इजराइली सेना के) हमले बढ़ेंगे तथा अतिरिक्त लक्ष्यों और क्षेत्रों को निशाना बनाया जायेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस युद्ध अपराध के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’
ईरान ने मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखा, इजराइल पर दागीं
ईरान ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल हमला किया। इस बार मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखकर भेजा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखा कि ईरानी सैनिक मिसाइलों पर थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया लिख रहे हैं।
इसी तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी संदेश लिखे गए। ईरान ने कहा कि यह कदम उन देशों के प्रति आभार जताने के लिए है जिन्होंने उसका समर्थन किया। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के मुताबिक, यह 83वीं स्ट्राइक थी, जिसमें लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें और ड्रोन इस्तेमाल किए गए।
हमलों में इजराइल के ठिकानों के साथ खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। बहरीन में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े एक ठिकाने पर हमला होने का दावा किया गया है।(PTI)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



