महा ओपन: इवाश्का ने शीर्ष वरीय अगस्टिन गोमेज को हराकर उलटफेर किया

पुणे, बेलारूस के इल्या इवाश्का ने सोमवार को यहां महा ओपन एटीपी चैलेंजर 75 टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त फेडरिको अगस्टिन गोमेज को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर बड़ा उलटफेर किया। मंगलवार को 32 साल के होने वाले इवाश्का ने बालेवाड़ी टेनिस स्टेडियम में दो घंटे 25 मिनट में 6-1, 1-6, 7-6 (7) से जीत हासिल की।

अन्य मैचों में जापान के युता शिमिज़ु ने इटली के लोरेंजो कार्बनी को 6-4, 6-4 से, ब्रिटेन के एलास्टेयर ग्रे ने पोलैंड के डैनियल मिखाल्स्की को 6-3, 3-6, 6-3 से और क्रोएशिया के डुजे अजदुकोविच ने कोरिया के शिन सान हुई को 6-2, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।भारत के दो खिलाड़ी भी कोर्ट पर उतरे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े : विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

जापान के ताकुया कुमासाका ने अंतिम क्वालीफाइंग राउंड में एस डी प्रज्वल देव को 6-4, 6-2 से और चीनी ताइपे के तुंग लिन वू ने दिग्विजय प्रताप सिंह को 7-5, 6-4 से पराजित किया। जापान के मैक्स कास्निकोव्स्की, मासामाची इमामुरा, युसुके ताकाहाशी और मलेशिया के मित्सुकी वेई कांग लियोंग क्वालीफाई करने वाले अन्य खिलाड़ी थे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button