जग्तियाल : स्कूल बस की चपेट में आकर युवक की मौत

जग्तियाल, जग्तियाल जिले के रायकल में तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आकर दोपहिया चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मल्लापुर के गुंडमपल्ली में रहने वाला पी. मधू (35) गुरुवार सुबह एक समारोह से दोपहिया पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान भूपतिपुर के पास कृष्णावेनी स्कूल की बस ने मधू की दोपहिया को टक्कर मार दी। घटना में मधू की मौके पर ही मौत हो गई। मधू के परिवार में लता व बेटी रितान्या है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।  

यह भी पढ़ें… पति व सास की प्रताड़ना के चलते कैंसर रोगी महिला ने की खुदकुशी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button