जयपुर : नगरपालिका इंजीनियर के पास से 3.70 लाख नकद बरामद
जयपुर, राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को करौली जिले में एक नगरपालिका के सहायक अभियंता से 3.70 लाख रुपये की नकदी बरामद की। एसीबी ने यह जानकारी दी।
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह बारां जिले की अंता नगरपालिका में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं। महानिदेशक ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी महेन्द्र बड़ी मात्रा में अवैध राशि एकत्रित कर शुकवार शाम या शनिवार सुबह अपने घर हिण्डौन सिटी जायेगा। आरोपी को हिण्डौन सिटी के पास जांच अभियान के दौरान रोका गया।
टीम ने जांच की और आरोपी के पास से 3.70 लाख रुपये बरामद किए। उन्होंने बताया कि आरोपी से जब नकदी के बारे में पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज नहीं मिला। एसीबी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत विस्तृत जांच की जाएगी। (भाषा)
यह भी पढे़: लूटी गई 1.01 करोड़ की नकदी बरामद, आठ गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



