जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध दिल का दौरा से मौत
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल ज्ञान चंद शनिवार सुबह शोपियां स्थित जिला पुलिस लाइन्स (डीपीएल) शिविर में बेहोश पाए गए। उन्होंने बताया कि जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, जवान की मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। (भाषा)
यह भी पढे़: उधमपुर में खाई में गिरा CRPF का बंकर व्हीकल, दो जवान शहीद
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



