जन विश्वास विधेयक से जीवन होगा आसान : पीएम मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संसद में जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026 के पारित होने को देश में जीवन यापन और व्यापार करने में सुगमता के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा विधेयक पारित किए जाने से उन्हें ‘‘अत्यंत प्रसन्नता’’ हुई है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘यह विधेयक विश्वास पर आधारित ढांचे को मजबूत करता है और हमारे नागरिकों को सशक्त बनाता है। इसमें अप्रचलित नियमों और विनियमों को खत्म किया गया है।’’

79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित होगा और छोटे-मोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने से मुकदमेबाजी का बोझ कम होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस विधेयक को तैयार करने में अपनाई गई परामर्श प्रक्रिया भी उल्लेखनीय रही।’’ मोदी ने विधेयक के मसौदे में अपने विचार साझा करने वाले तथा सदन में इसका समर्थन करने वालों की भी सराहना की।

छोटे-मोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और उन्हें तर्कसंगत बनाने के लिए 79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव करने वाले जन विश्वास विधेयक को बृहस्पतिवार को संसद की मंजूरी मिल गई। भाषा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button