जजीरा एयरवेज का भारत में विस्तार, 4 नए शहर जुड़े

दुबई, कुवैत स्थित जजीरा एयरवेज ने अपने भारत में चार नए गंतव्यों कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु और कन्नूर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। ‘प्रोजेक्ट वंदे भारत’ के तहत किए गए इस विस्तार के बाद कुवैत से भारत के लिए उड़ान संचालित करने वाली यह एकमात्र विमानन कंपनी अब देश के 12 शहरों के लिए कुल 49 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है।
प्रोजेक्ट वंदे भारत’ के तहत प्रतिबद्धता को दर्शाता
विमानन कंपनी इससे पहले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई और तिरुवनंतपुरम में अपनी सेवाएं दे रही थी। इस विस्तार से भारत में उसका नेटवर्क और मजबूत हुआ है। इससे कुवैत में रहने वाले बड़े भारतीय प्रवासी समुदाय को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।
जजीरा एयरवेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बराथन पशुपति ने कहा, ‘‘ भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बना हुआ है। ‘प्रोजेक्ट वंदे भारत’ के तहत यह विस्तार कुवैत को बड़े भारतीय समुदाय से जोड़े रखने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’ (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



