जेसी हंगामा : मनोरंजन, समाज सेवा और धमाकेदार पुरस्कारों का संगम

हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद द्वारा शमशाबाद स्थित क्लासिक कन्वेंशन 3 में आयोजित जेसी हंगामा 2026 में मनोरंजन, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया गया।

यहाँ जेसीआई बंजारा हैदराबाद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बहुप्रतीक्षित और अत्यंत सफल मेगा पीआर कार्यक्रम में 2500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन से प्राप्त राशि का महत्वपूर्ण हिस्सा जेसीआई बंजारा हैदराबाद द्वारा संचालित विभिन्न सामुदायिक विकास परियोजनाओं में उपयोग किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए कार्यक्रम में 15,000 प्लास्टिक बोतलों के उपयोग को समाप्त किया गया और उनकी जगह 2,500 स्टील की बोतलें वितरित की गईं।

सभी उपस्थित लोगों ने ‘नो टू प्लास्टिक’ की शपथ ली

इन बोतलों को आगे दान करने का संकल्प लिया गया और सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से से नो टू प्लास्टिक की शपथ ली। यह पहल जेसीआई इंडिया के सस्टेनेबल शिपिंग वार्षिक प्रॉजेक्ट का हिस्सा है। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस कार्यक्रम के दौरान 3 लाख की राशि जेसीआई इंडिया फाउंडेशन को बाल शिक्षा के लिए दान की गई।

यह पहल शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और समाज के वंचित वर्गों के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बनी। इस भव्य आयोजन में कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें जेसीआई इंडिया 2026 के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भरत एन. आचार्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरीष दुंडू, राष्ट्रीय निदेशक (बिजनेस) चतुर्वेदी वुटुकुरु, ज़ोन अध्यक्ष गौतम कुमार जैन और ज़ोन उपाध्यक्ष अनिल कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा, कई ज़ोन अधिकारी, पूर्व अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। जेसीआई बंजारा हैदराबाद के अध्यक्ष रोहित काबरा ने अपने संबोधन में जेसी हंगामा की अवधारणा को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है। इस आयोजन की सफलता में फर्स्ट लेडी स्वाति काबरा का विशेष योगदान रहा, जिनकी सक्रिय भूमिका ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावशाली बनाया। साथ ही, जेसीआरटी टीम ने गिफ्ट पैकिंग से लेकर कॉम्बो टिकट बिक्री में सहयोग दिया।

एनपी समिति और प्राइज शीट समिति ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई

कार्यक्रम की सफलता में विभिन्न समितियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें एनपी समिति के अंतर्गत ऋषभ जैन (चेयरमैन), पुनीत गर्ग (को-चेयरमैन), विनय मेहता (सलाहकार), प्राइज शीट, गिफ्ट एवं मोमेंटो समिति के अंतर्गत सुमित मित्तल (चेयरमैन), पीपी के.के. बल्दवा एवं पीपी पंकज सारडा (सलाहकार), सोमेश झंवर, दिव्या झंवर एवं उज्वला काबरा (समिति सदस्य), आमंत्रण समिति के अंतर्गत विकास मेहता (चेयरमैन), पीपी विनय मेहता एवं पीपी प्रशांत मेहता (सलाहकार), टेक्निकल समिति के अंतर्गत पीपी अल्पेश कानूनगो (सलाहकार) एवं अंकित भंसाली (चेयरमैन), प्रिंटिंग समिति के अंतर्गत कृष्ण सेठिया (चेयरमैन) एवं पीपी दिलीप चितलांगिया (सलाहकार), वेन्यू समिति के अंतर्गत सूर्यकमल गुप्ता (सलाहकार), कमल जैन (चेयरमैन), मनीष बंग (को-चेयरमैन) तथा सागर भट्टड़ एवं अभिषेक शर्मा (सहयोग), साउंड, लाइट एवं एलईडी समिति के अंतर्गत सूर्यकमल गुप्ता (सलाहकार), अक्षय मणियार (चेयरमैन) शामिल रहे।

सौरभ गुप्ता एवं आकाश जाजू (को-चेयरमैन), वीवीआईपी एरीना समिति के अंतर्गत नितिन बजाज (चेयरमैन), पीपी दिलीप चितलंगिया (सलाहकार) एवं भारत चांदा (समिति सदस्य), एंटरटेनमेंट समिति के अंतर्गत जीत भट्ट (सलाहकार), रौनक जैन (चेयरमैन) एवं भारत चांदा (को-चेयरमैन), पीआर एवं मार्केटिंग समिति के अंतर्गत प्रतीक जैन (चेयरमैन), पीपी गोविंद कांकाणी (सलाहकार), चंदनबाला जैन (को-चेयरमैन), चाहत जैन, शिल्पी मित्तल एवं पायल पारेख (समिति सदस्य), स्पॉन्सरशिप समिति के अंतर्गत सिद्धार्थ गिल्डा (चेयरमैन), आईपीपी सर्वेश मलानी एवं पीपी शरद तापड़िया (सलाहकार) तथा शरद दास मूंदड़ा (समिति सदस्य), किट्स समिति के अंतर्गत संचित कुमार बंग (चेयरमैन), पीपी अभिषेक भक्कड़ (सलाहकार), लक्ष्मीकांत सोनी एवं आदित्य केड़िया (समिति सदस्य), टिकट एवं फाइनेंस समिति के अंतर्गत सौरभ हरकुट (चेयरमैन), के.के. सोनी (को-चेयरमैन), गोविंद डालिया (सलाहकार), श्याम मोदानी (सह-सलाहकार), गौरव दासोत एवं सोमेश झंवर (समिति सदस्य) तथा रिसेप्शन, एंट्री एवं बैरिकेडिंग समिति के अंतर्गत सूर्यकमल गुप्ता (सलाहकार), रौनक जैन एवं जेसी विकास मेहता (चेयरमैन) शामिल रहे।

बोस्को डांस कंपनी की प्रस्तुति ने माहौल को जीवंत बनाया

अवसर पर अपने जोशीले माहौल, उत्साही भागीदारी और मजबूत सामाजिक उद्देश्य के साथ जेसी हंगामा 2026 ने शहर में मेगा पीआर आयोजनों के लिए नया मानक स्थापित किया। यह शाम शानदार अनुभवों के साथ समाप्त हुई और जेसीआई बंजारा हैदराबाद की समाज के लिए प्रभावशाली पहल करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

मनोरंजन के क्षेत्र में यह शाम बेहद रंगीन और आकर्षक रही। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर इमरान खान द्वारा निर्देशित फैशन शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं बोस्को डांस कंपनी की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तंबोला के चार रोमांचक राउंड रहे, जिन्होंने दर्शकों को लगातार जोड़े रखा।

इस आयोजन में 25 लाख से अधिक के आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें हीरे के आभूषण, डिजाइनर परिधान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लैपटॉप और घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ग्रैंड बम्पर पुरस्कार मारुति सुजुकी बलेनो कार रही, जिसने प्रतिभागियों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। इस बम्पर पुरस्कार की विजेता शीतल सुरेश कनकनी बनीं, जिन्होंने चौथे राउंड में पहला फुल हाउस जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें… एस.आर. नगर में सनातन धर्म-ध्यान महा संगम

तंबोला में डायमंड, टीवी, एयर कंडीशनर समेत कई पुरस्कार वितरित

वहीं तीसरे राउंड की पहली फुल हाउस विजेता मेहर रहीं, जिन्हें ईवी बाइक से सम्मानित किया गया। तंबोला के अन्य उपहारों में डायमंड सॉलिटेयर, साइकिल, 72 इंच टीवी, एयर कंडीशनर, एयर प्यूरीफायर शामिल हुआ, जिसे पाकर उपस्थित गण बहुत खुश हुए।

अवसर पर टाइटल स्पॉन्सर फुर्सत, पावर्ड बाय स्पॉन्सर्स टिगी एडिंग जॉय एवरीडे एवं सोनी प्रॉपर्टी एडवाइजर्स, कार स्पॉन्सर – जैन कंस्ट्रक्शन्स, बंपर स्पॉन्सर शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, डायमंड स्पॉन्सर पावरटेक्स, फैशन शो पार्टनर -रिश्तेय बुटीक एवं एलेवे डायमंड्स, एसोसिएट स्पॉन्सर्स परंपरा एवं जीतू बार्बर, एड पार्टनर त्रिशाला, स्पेशल स्पॉन्सर्स एएस ग्रुप, हिमाजल एवं मनीष प्लाइवुड, ईवी बाइक स्पॉन्सर उत्सव मार्बल एम्पोरियम, किट एवं तंबोला पैड स्पॉन्सर सारडा, टिकट स्पॉन्सर – सनातन हब, टेबल टॉप स्पॉन्सर रीवा बिज़नेस सॉल्यूशन्स, कॉम्बो स्पॉन्सर सिद्धार्थ गिल्डा, प्ले कार्ड स्पॉन्सर -एसपीएम केबल्स, प्राइज शीट स्पॉन्सर त्वमेव एवं मुख्य आर्च स्पॉन्सर जुगल सिल्वर स्टोरीज़ का कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

साथ ही गिफ्ट प्रायोजकों जीतू बार्बर, कमल वॉच कंपनी, ए क्रिएशन फार्म स्टे, एलेवे डायमंड्स, तिरुपति एक्वा टेक, श्री दत्तात्रय एजेंसी, वेद ज्वेलर्स, एआरबी वेंचर्स, नीड्ज़ सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स, निशांत स्किन एंड हेयर क्लीनिक, पद्मावती ट्रैवल्स, ऋषभ इलेक्ट्रॉनिक्स, पीएमजे ज्वेल्स, गोपाल इलेक्ट्रिकल्स, गर्ग वायर्ज़, पेपे, साधना हार्डवेयर, एएस टेक्नोलॉजिस, चुरोल्टो, दोषी बुटीक, सी प्रॉम्प्ट सॉल्यूशन्स, कैम्पा, लोटस, ओडिसी स्मार्ट सॉल्यूशन्स को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सहयोगी भागीदारों और आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद

सहयोगी भागीदारों वेन्यू पार्टनर क्लासिक कन्वेंशन श्री, फूड पार्टनर फुर्सत बाय लक्ष्मी कैटर्स, अटायर पार्टनर अकाउट्रे, साउंड एवं लाइटिंग पार्टनर मैचलैस प्रोडक्शन्स, क्रिएटिव पार्टनर पिक्सल हाउस, फैशन शो आयोजक इमरान खान, फोटोग्राफी पार्टनर राहुल जैन एवं एंटरटेनमेंट पार्टनर बॉस्को का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पित टीम ने 45 दिनों से अधिक समय तक लगातार मेहनत की।

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर्स की टीम ने योजना, प्रबंधन और क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य किया, जिसमें सचिव, कोषाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, सलाहकारों और स्वयंसेवकों का पूरा सहयोग मिला। कार्यक्रम के 11 सुपरस्टार सर्वेश मालानी, सुमित मित्तल, चंदनबाला जैन, निकिता भट्टड़, प्रतीक जैन, कमल जैन, केके सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, अंकित तोतला, कृष्णा तोष्नीवाल, सौरभ हरकुट को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। प्रिया तोतला एवं अनुषा लुहाड़िया सबसे ज़्यादा कॉम्बो पासेस बेच कर विजेता रहे। चंदनबाला जैन और शिल्पी मित्तल, दिव्या पलोड एवं स्नेहा मालू उपविजेता बनीं।

कार्यक्रम का संचालन एमसी दीक्षा नवानी ने बेहद रोचक और मनोरंजक अंदाज़ में किया, जबकि गेम जॉकी कोमल शर्मा और प्रिया लाहोटी ने उनका प्रभावी साथ निभाया। पूरे आयोजन में नृत्य और फैशन का अनूठा मिश्रण देखने को मिला, जिसने हर आयु वर्ग के दर्शकों को आकर्षित किया। फैशन अटायर पार्टनर रही रिश्ते की संचालिका प्रणीता कोचर ने बताया कि उन्हें जेसीआई के साथ इस अवसर को पाकर अच्छा लगा। इस कार्यक्रम में इलेवे बाय तिबारूमल के संचालक त्रिशांक गुप्ता ने अपनी लैब-ग्रोवन डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन का भव्य, आकर्षक एवं विशिष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया। दोनों ने जेसीआई के बेजोड़ प्रबंधन के लिए धन्यवाद दिया।

जेसीआई बंजारा हैदराबाद के कई पूर्व अध्यक्ष समारोह में शामिल

अवसर पर जेसीआई बंजारा हैदराबाद के कई पूर्व अध्यक्ष किरण शाह, बृजेश शाह, दिलीप कोठारी, विनय मेहता, शरद तापड़िया, गोविंद सारड़ा, कृष्ण कुमार बल्दवा, श्याम हरकुट, सूर्य कमल गुप्ता, प्रशांत मेहता, गोविंद डालिया, जीत भट्ट, दिलीप चितलंगिया, गोविंद कांकाणी, अल्पेश कानूनगो, पंकज सारड़ा, अभिषेक भक्कड़, सर्वेश मालानी उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भरत एन आचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम भी बनते हैं।

आचार्य ने अपने दौरे के दौरान श्मशान घाट में जरूरतमंदों के लिए शेड निर्माण परियोजना का उद्घाटन किया और एसआर नगर में एक सरकारी स्कूल के विकास कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने इन दोनों परियोजनाओं को अपने दिल के करीब बताया और जेसीआई बंजारा हैदराबाद की सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। अपने भव्य आयोजन, उत्साहपूर्ण भागीदारी और मजबूत सामाजिक उद्देश्य के साथ जेसी हंगामा 2026 ने हैदराबाद में मेगा पीआर इवेंट्स के लिए नया मानक स्थापित किया। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button