जेसीआई बंजारा हैदराबाद महिला विंग का वूमेन बिंदास रन 1 मार्च को
हैदराबाद, जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) बंजारा हैदराबाद के महिला सशक्तिकरण विंग द्वारा वूमेन बिंदास रन-2026 का आयोजन 1 मार्च को नेकलेस रोड स्थित जलविहार में किया जाएगा। आज यहां महिला सशक्तिकरण विंग की वाइस चेयरपर्सन निकिता भट्टड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरपर्सन स्वाति काबरा करेंगी।
रन का आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह रन समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और महिलाओं को अपने अधिकारों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
यह भी पढ़े : http://गणगौर उत्सव ‘कल, आज और कल’ 16 मार्च को
जेसीआई बंजारा हैदराबाद के अध्यक्ष रोहित काबरा, पीआर एवं मार्केटिंग उपाध्यक्ष योगेश भट्टड़, निदेशक उज्ज्वला काबरा, चेयरपर्सन स्वाति काबरा, वाइस चेयरपर्सन निकिता भट्टड़ के साथ सोच इंडिया फाउंडेशन प्रतिनिधि दीपांजलि ठाकुर, प्रियंका उपाध्याय, अर्चना चौधरी और गुलाब सिंह ने सनतनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तलसानी श्रीनिवास यादव को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



