जेड़चर्ला : लिफ्ट देकर युवती से सामूहिक बलात्कार

जेड़चर्ला, जेड़चर्ला में मंगलवार शाम एक शर्मनाक घटना में दो युवकों ने राह चलती युवती को लिफ्ट देने की आड़ में सामूहिक बलात्कार का शिकार बनाया।

जेड़चर्ला पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम जेड़चर्ला म्युनिसिपालिटी के पास पैदल जा रही युवती ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों से लिफ्ट माँगी। दोनों युवकों ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और म्युनिसिपालिटी का इलाका पार करने के बाद उसे एक सूनसान इलाके में ले गए और सामूहिक रूप से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती ने जैसे-तैसे युवकों के चंगुल से निकलकर सीधे जेड़चर्ला पुलिस थाने जाकर इस घटना की शिकायत की। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ की और म्युनिसिपालिटी इलाके में लगे सीसी टीवी कैमरों की जाँच-पड़ताल कर बलात्कारी युवकों की तलाश प्रारंभ की।

यह भी पढ़ें… सिद्दिपेट : बस-लॉरी टक्कर में छह घायल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button