झारखंड : 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

गिरीडीह, झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक व्यक्ति को 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार करके उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चार महीने की गर्भवती लड़की के परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गावां पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि आरोपी ने नाबालिग लड़की से बार-बार बलात्कार किया था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कुमार ने कहा कि लड़की के माता-पिता ने उसके शरीर में संदिग्ध शारीरिक बदलाव देखने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई। पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा था और उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। (भाषा)

यह भी पढे़: मप्र : महिला से बलात्कार के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button