झुंझुनू प्रगति संघ का भव्य होली मिलन समारोह
हैदराबाद, झुंझुनू प्रगति संघ की हैदराबाद इकाई का होली मिलन समारोह हिमायतनगर स्थित होटल प्लेटिनम के बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुलाल के तिलक और होली की पारम्परिक ठंडाई से युक्त सायंकालीन अल्पाहार से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में परामर्शदाता ओमप्रकाश पंसारी और संयुक्त सचिव योगेश सिंघानिया द्वारा समायोजित की गई प्रश्नावली और तंबोला खेल का आयोजन हुआ। तंबोला में विजेता मीता पंसारी, सीमा जालान, जयंत जालान, स्वाति केड़िया, सृष्टि तुलस्यान और बबिता खंडेलिया को पुरस्कृत किया गया।

मंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्ष राजकुमार पसारी ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। संयुक्त मंत्री योगेश सिंघानिया ने संघ की पूर्व गतिविधियों का विवरण दिया। कोषाध्यक्ष नितिन तुलस्यान ने आर्थिक स्थिति का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्षों मुरारीलाल राणासरिया, सुशील तुलस्यान, पवन टिबरेवाल, गिरधारी लाल राणासरिया, मंजू टिबरेवाल और डॉ. दिलीप पंसारी को संघ के प्रति उनकी विशिष्ट सेवाओं का स्मरण करते हुए सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद सहित छह महानगरों में तीन नई डाक सेवाएं लांच
संघ के सक्रिय सदस्यों को किया गया सम्मानित
संघ में नियमित सहयोग प्रदान करने के लिए आलोक राणासरिया, आनंद तुलस्यान, अंकुर गुप्ता, ओमप्रकाश पंसारी, गिरीश तुलस्यान, ज्योति प्रकाश टिबरेवाल, पवन पंसारी, कुंज बिहारी मित्तल, मधुसूदन जालान, नितिन तुलस्यान, पंकज केड़िया, प्रदीप तुलस्यान, राजकुमार पसारी, संदीप ढेड़िया, शंकरलाल तुलस्यान (बोइनपल्ली), शंकरलाल तुलस्यान (हैदराबाद), सीताराम उदयपुरिया, सुशील तुलस्यान, उमेश गुप्ता और विजय तुलस्यान (उप्पल) को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में परामर्शदाता ओमप्रकाश पंसारी और ज्योतिप्रकाश टिबरेवाल के साथ ही गौरी शंकर मित्तल, बुद्ध प्रकाश खण्डेलिया, मंजू टिबरेवाल, मनोज मित्तल, संजय जालान और अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये। संघ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम को होली के त्यौहार के पूर्व आयोजित करने, होली और दिवाली मिलन में लोगों की उपस्थिति को बढ़ाने, महिला तथा युवा वर्ग को संघ से जोड़ने, संघ से नए सदस्यों को जोड़ने, अनुशासन समिति, सदस्यता विस्तार समिति के साथ ही संघ के उत्थान हेतु अन्य आवश्यक कदम उठाने पर विचार किए गए।
कुल सदस्यों में से भाग्यशाली पुरस्कार विजेता गौरीशंकर मित्तल, बुद्धप्रकाश खंडेलिया और दीवांश सिंघानिया रहे। आगामी कार्यकाल के लिए संघ के नए अध्यक्ष उमेश गुप्ता (बीर्मीवाले), सचिव डॉ. दिलीप पंसारी, कोषाध्यक्ष शंकर लाल तुलस्यान, उपाध्यक्ष कुंज बिहारी मित्तल और संयुक्त मंत्री नितिन तुलस्यान सर्वसम्मति से चयनित किए गए। संयुक्त मंत्री योगेश सिंघानिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा सम्पन्न हुई। समारोह के अंत में लोगों ने दिनेश सांखला, अरविंद चौमाल, सुरेश सिंघानिया, पवन पांडे और अन्य की अगुवाई में राजस्थानी ढप, चंग और भोजन का आनंद उठाया। संघ के इस होली स्नेह मिलन समारोह में लगभग 125 लोगों ने हिस्सा लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





