कलम दवात-कायस्थ समाज ने नई कार्यसमिति और होली मिलन पर चर्चा की

हैदराबाद, कलम दवात-कायस्थ समाज की मासिक बैठक ज्योति प्रकाश लाल की अध्यक्षता में सोमाजीगुड़ा स्थित समाज के कार्यालय में आयोजित की गई। ज्योति प्रकाश लाला ने सभी का स्वागत किया। संस्था के संस्थापक बी.के. करणा ने बैठक की शुरुआत कर कार्यवाही पर सभी उपस्थित सदस्यों को विचार देने का अनुरोध किया। बैठक का शुभारंभ नई नियमावली के प्रारूप निर्माण संबंधी एजेंडे पर गंभीर एवं सारगर्भित चर्चा से हुआ।

बी.के. करणा ने पाँच सदस्यीय टीम के साथ अब तक के विचार-विमर्श और प्रगति का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने नई कार्यसमिति के गठन को यथाशीघ्र प्रारंभ करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी पिकनिक एवं होली मिलन समारोह के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया। गत माह कुमार विजय विकास को प्राप्त अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। बी.के. करणा ने विजय विकास को कायस्थ की दिशा और दशा विषय पर विशेष सत्र तैयार कर प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़ें… फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने मनायी 20वीं वर्षगाँठ

बैठक में अमित श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिन्हा, सुनील श्रीवास्तव, सागरराज सक्सेना, मयंक श्रीवास्तव, अजय दास, रामनाथ मल्लिक व अन्य ने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button