कामारेड्डी हमला : रामचंदर राव का कांग्रेस पर तीखा वार

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कामारेड्डी भाजपा विधायक काटेपल्ली वेंकटरमणा रेड्डी के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस के हमले की कड़ी निंदा की।

रामचंदर राव ने कहा कि प्रजातंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है, चर्चा हर समस्या का समाधान है। कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलता पर पर्दा डालने के उद्देश्य से इस प्रकार के कृत्य करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने का जिम्मा सरकार पर है, यदि कामारेड्डी में शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ा गया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। भाजपा के हर नेता व कार्यकर्ता के साथ पार्टी खड़ी है।

ज्ञातव्य है कि कांग्रेस के सलाहकार मोहम्मद शब्बीर अली ने भाजपा विधायक के. वेंकटरमणा रेड्डी पर कॉलेज की भूमि पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद विधायक ने कामारेड्डी के शिशु मंदिर के पास इस विषय पर खुली चर्चा करने की शब्बीर अली को चुनौती दी। इसी वाकयुद्ध के बीच शनिवार को विधायक के कैंप कार्यालय पर हमला हुआ, जिससे सारा वातावरण तनावपूर्ण हो गया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डी. के. अरुणा ने के. वेंकटरमणा रेड्डी के कैंप कार्यालय पर हमले की कड़ी निंदा की।

डी. के. अरुणा ने विधायक से फोन पर कहा कि जनप्रतिनिधि के घर पर हमला किया जाना कांग्रेस के अहंकार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया पूरी तरह से प्रजातंत्र के खिलाफ है, जिसकी हर कोई निंदा करता है। उन्होंने कहा कि दरअसल कामारेड्डी में विधायक ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तथा पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर को हराया है, जो कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विधायक ने जो चुनौती दी है, उसे स्वीकार नहीं कर पाने से हमले करवाए गए हैं, यह लोकतंत्र में सही नहीं है।

ईटेला हाउस अरेस्ट

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सांसद ईटेला राजेंदर ने कामारेड्डी के विधायक के कैंप कार्यालय पर हमले की घोर निंदा की और वेंकटरमणा रेड्डी से फोन पर बात करके स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि एमएलए का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि कामारेड्डी में बीजेपी की मजबूत ताकत को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़े: बीआरएस डूबती नैय्या : रामचंदर राव

राजेंदर ने कहा कि हमले की पूरी जिम्मेदारी रेवंत रेड्डी पर है, क्योंकि गृह मंत्रालय उनके पास है। उन्होंने कामारेड्डी जाने की घोषणा की, लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी दी गई। भाजपा विधायक दल के नेता ए. महेश्वर रेड्डी ने कामारेड्डी विधायक के कैंप कार्यालय पर हमले की घोर निंदा की। कामारेड्डी जा रहे महेश्वर रेड्डी को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button