कर्नाटक : उडुपी में फोटोग्राफर ने आत्महत्या की
उडुपी (कर्नाटक), उडुपी जिले के मूडहांडू गांव में पेशे से फोटोग्राफर एक व्यक्ति ने अपने घर में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान गणेश मेनदान (38) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार चार अप्रैल को वह फोटो खींचने के लिए कोमे समुद्र तट पर गया था और रात करीब 11 बजे घर वापस लौटा।
यह भी पढ़े : जयपुर : लाइसेंस की आड़ में हथियारों की तस्करी
पुलिस ने बताया कि गणेश की पत्नी अक्षता पांच अप्रैल को देर रात करीब तीन बजे जागी तो गणेश को पंखे से लटका पाया।अक्षता की तहरीर पर ब्रह्मावर के कोटा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



