तिथि मुहूर्त
कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर, मंगलवार की रात 10 बजकर 36 मिनट से शुरु हो रही है, जो 5 नवंबर, बुधवार की शाम 6 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी।
गंगा स्नान मुहूर्त
5 नवंबर, बुधवार की सुबह 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक।
पूजा मुहूर्त
5 नवंबर, बुधवार की सुबह 7 बजकर 58 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक।
कार्तिक पूर्णिमा सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है। यह तिथि कार्तिक मास का अंतिम दिन होता है। इसे देव दीपावली तथा गुरु नानक जयंती आदि के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता धरती पर गंगा-स्नान करने के लिए अवतरित होते हैं। कार्तिक मास का यह पवित्र महीना धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे महीने में भक्त पूजा-व्रत और दान-धर्म का पालन करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है।
महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-स्नान और दीप-दान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा नदी के किनारे हजारों दीप जलाए जाते हैं जिसे इसे देव दीपावली कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भक्त इस दिन अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए उपवास रखते हैं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। सत्यनारायण कथा का पाठ करते हैं।
कार्तिक स्नान की विधि
ब्रह्म मुहूर्त में उठें। संभव हो तो किसी पवित्र नदी, सरोवर या तीर्थ-स्थल में स्नान करें अन्यथा घर पर स्नान के पानी में थोड़ी मात्रा में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान करते समय भगवान विष्णु का ध्यान करें। स्वच्छ और साफ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और माता तुलसी की श्रद्धापूर्वक पूजा करें। प्रतिदिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर आरती करें।
यह भी पढ़े: आत्म-संयम और मोक्ष-साधना का पवित्र काल
लाभ
जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है और आत्मा की शुद्धि होती है। मोक्ष-प्राप्ति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण साधना मानी जाती है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। नियमित स्नान करने से शरीर निरोगी रहता है और मन को शांति मिलती है। प्रतिदिन पूजा-पाठ और नियम से जीवन यापन करने से आध्यात्मिक उन्नति होती है। जीवन में सकारात्मकता और धर्म के प्रति आस्था गहराती है।
