कौशिक रेड्डी ने की पुलिस आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की माँग
हैदराबाद , बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी करीमनगर पुलिस आयुक्त के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। आज उन्होंने पुन पुलिस आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की माँग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो कांग्रेस सरकार के लिए गंभीर परिणाम सामने आएँगे।
कौशिक रेड्डी ने विधानसभा मीडिया प्वाइंट पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि करीमनगर पुलिस आयुक्त द्वारा की गई फायरिंग मामले की जाँच कराने की बात श्रीधर बाबू ने कही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी द्वारा छुट्टी पर होने की बात सही नहीं है। इसकी जाँच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातें गलत साबित होती हैं, तो वह विधानसभा के सामने माफी माँगने तैयार हैं।
यह भी पढ़ें… राज्यपाल का अभिभाषण तेलंगाना के विकास का स्पष्ट रोडमैप : रेवंत रेड्डी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





