कविता 48वाँ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य कल्वाकुंट्ला कविता का 48वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।



पूर्व एमएलसी कविता के बंजारा हिल्स स्थित आवास पर जागृति कार्यकर्ताओं व बंजारा महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ सबसे बड़ी गजमाला लेकर कविता का सम्मान कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं बंजारा धर्मगुरुओं ने मंत्रोच्चार के साथ कविता को अगली बार मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़ें… जनसमस्याओं पर सीएम को खुला पत्र लिखा रामचंदर राव ने
जागृति के नेता चिन्नू गौड़ द्वारा जागृति की संस्थापक कविता पर निर्मित डॉक्युमेंट्री फिल्म का प्रसाद लैब्स में प्रदर्शन किया गया, जिसमें तेलंगाना आंदोलन में कविता की भूमिका, तेलंगाना संस्कृति, बतुकम्मा से संबंधित कई घटनाओं को दर्शाया गया। कविता के पुत्र आदित्या ने फिल्म की प्रशंसा की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



