पूर्णता के करीब है काजीपेट रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट : किशन रेड्डी
हैदराबाद, तेलंगाना के काज़ीपेट में स्थापित हो रही रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भारत की रोलिंग स्टॉक निर्माण क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को भी गति देने के लिए तैयार है।
किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर पोस्ट में कहा कि काजीपेट रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट परियोजना की लागत 521.36 करोड़ रुपये है। इसका कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सुविधाएँ जैसे मेन शॉप, टेस्ट शॉप, पेंट शॉप, प्रशासनिक भवन, आंतरिक रेलवे ट्रैक एवं उपयोगिताएँ निर्माणधीन हैं।
यह भी पढे़: मजलिस के इशारे पर काम करते हैं रेवंत : किशन रेड्डी
किशन रेड्डी ने बताया कि लगभग 160 एकड़ भूमि पर आरएमयू विकसित किया जा रहा है। यह इकाई रोलिंग स्टॉक के लिए एक लचीले विनिर्माण केंद्र के रूप में तैयार की जा रही है, जहाँ अगली पीढ़ी की इंटरसिटी ट्रेनों का निर्माण भी किया जा सकेगा। इसके अलावा, इस इकाई को मुख्य रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए 13.15 किलोमीटर लंबा आंतरिक रेलवे ट्रैक नेटवर्क भी विकसित किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





