जग्तियाल में केसीआर की जनसभा 20 अप्रैल को

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) की विशाल जनसभा सोमवार, 20 अप्रैल को जग्तियाल के मोते रोड के समीप आयोजित की जाएगी जिसमें भारास प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री व मुख्य विपक्षी नेता कल्वाकुंट्ला चंद्रशेखर राव के समक्ष पूर्व मंत्री टी. जीवन रेड्डी बीआरएस में शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री कोप्पुला ईश्वर ने पूर्व विधायक व जग्तियाल जिला अध्यक्ष कल्वाकुंट्ला विद्यासागर राव, विधायक डॉ. संजय, पूर्व विधायक जीवन रेड्डी, पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन दावा वसंत व पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन तुला उमा आदि के साथ मिलकर जनसभा स्थल पर प्रबंधों का जायजा लिया और कहा कि जनसभा में करीब 1 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है, उसी को देख प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल के शासन में राज्य अस्त-व्यस्त हो चुका है।

यह भी पढ़े : नारी शक्ति वंदन अधिनियम नए युग का प्रारंभ : डी.के. अरुणा

चुनाव पूर्व जनता को दी गई एक गारंटी तक कांग्रेस सरकार ने पूरी नहीं की है और इस जनसभा में केसीआर कांग्रेस सरकार की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जीवन रेड्डी के बीआरएस में शामिल होने से उत्तर तेलंगाना में बीआरएस को अतिरिक्त ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार के 10 सालों के शासन में की गई राज्य की प्रगति को देखकर जनता की राय पर जीवन रेड्डी बीआरएस में शामिल होने जा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button