खालिन जोशी ने आंध्र ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप-2026 के दूसरे दिन बनाई बढ़त
हैदराबाद, खालिन जोशी ने लगातार दूसरे दिन तीन अंडर 68 का स्कोर बनाकर विशाखापट्टनम के ईस्ट प्वाइंट गोल्फ क्लब में जारी 1 करोड़ रुपये इनामी राशि वाले आंध्र ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप-2026 के दूसरे राउंड के बाद कुल छह अंडर 136 के स्कोर के साथ बढ़त हासिल की।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 33 वर्षीय बेंगलुरू के खालिन जोशी (एशियन टूर के पूर्व विजेता) ने एक शॉट की बढ़त बनाई। पहले दिन के लीडर ध्रुव श्योराण ने एक अंडर 70 का स्कोर किया। वह कुल पाँच अंडर 137 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर 14 बार के विजेता चिकारंगप्पा एस. 70 का स्कोर कर चार अंडर 138 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
पीजीटीआई अंब्रेला पार्टनर डीपी वर्ल्ड तथा टूर पार्टनर्स अमूल, एक्सिस बैंक, कैंपा, अमफतांजन एनरल्याइट, कल्याणी, गोल्फ प्लस मंथली और गोल्फ डिजाइन इंडिया टूर के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है। आंध्र ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप-2026 को मेजबान स्थल ईस्ट प्वाइंट गोल्फ क्लब (ईपीजीसी) और ईवेंट पार्टनर आंध्र प्रदेश गोल्फ असोसिएशन (एपीजीए) का समर्थन प्राप्त है।
यह भी पढ़ें… जन स्वास्थ्य विकसित समाज की मजबूत नींव : दामोदर राजनरसिम्हा
हवा के बावजूद खेल से संतुष्ट दिखे खालिन जोशी
खालिन जोशी ने कहा कि आज का दिन काफी मजबूत रहा। टी से ग्रीन तक उन्होंने अच्छा खेला। हवा चल रही थी, लेकिन कुल मिलाकर बॉल स्ट्राइकिंग से संतुष्ट हैं। अब सप्ताहांत का इंतजार है। खालिन ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती बदलती हुई हवा से निपटना था, जिसे उन्होंने अच्छी तरह संभाला। पार-5 सातवें होल को 477 यार्ड के पार-4 में परिवर्तित किया गया है, जिससे कोर्स का पार घटकर 71 हो गया।
ध्रुव श्योराण (67-70) ने शुरुआत में ईगल लगाकर और 12 होल तक तीन शॉट की बढ़त बनाकर लीड मजबूत कर ली, लेकिन 16वें और 17वें होल पर लगातार बोगी के कारण वह दूसरे स्थान पर खिसक गए। इसके अलावा छह खिलाड़ी विराज मडप्पा, श्रीलंका के एन. थंगराजा, चंडीगढ़ के ब्रशवरपाल सिंह, अक्षय शर्मा, मनजोत सिंह तथा दुबई निवासी भारतीय यश मजमूदार दो अंडर 140 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। कट छह ओवर 148 पर लगा, जिसमें 130 में से 52 खिलाड़ी अंतिम दो राउंड के लिए क्वालीफाई हुए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



