खड़गे और प्रियंका ने की तेलंगाना राइजिंग विजन डाक्यूमेन्ट की प्रशंसा
हैदराबाद, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी ने तेलंगाना राइजिंग विजन डाक्यूमेन्ट जारी करने पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बधाई दी और कहा कि यह तेलंगाना के भविष्य निर्माण का मार्गदर्शक है।

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को तेलंगाना राइजिंग विजन डाक्यूमेन्ट में निहित प्रमुख बातों की जानकारी दी। शीर्ष नेताओं ने समिट के जरिये राज्य में भारी निवेश के लिए समझौते होने पर रेवंत रेड्डी को बधाई दी।
यह भी पढ़ें… 1000 करोड़ की स्टार्टअप निधि, गूगल फॉर स्टार्टअप हब उद्घाटित
इस दौरान मंत्री विवेक वेंकटस्वामी, सांसद सुरेश शेटकार, राज्यसभा सदस्य अनिल कुमार यादव, बलराम नाइक, मल्लू रवि, रघुवीर रेड्डी, जी. वंशीकृष्णा उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



