किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार. नाबालिग की तलाश
हैदराबाद, पुराने शहर के चारमीनार से किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य नाबालिग की तलाश चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 साल की पीड़िता नारसिंगी के पुप्पलागुड़ा में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। 2 फरवरी को वह शॉपिंग के लिए चारमीनार गई और वहां उसकी मुलाकात 16 साल के एक लड़के से हुई। दोनों ने एक-दूसरे को अपने फोन नंबर दिए और फोन पर बात करने लगे। इसी बीच गत सोमवार (16 फरवरी) को लड़की स्कूल जाने के बहाने पुप्पलागुड़ा में अपने घर से निकली और पत्थरगट्टी पहुंची, जहां उसकी मुलाकात लड़के से फिर हुई।
शेरलिंगमपल्ली जोन के डीसीपी सीएच. श्रीनिवास ने कहा कि आरोपी उसे ऑटो में चेंगीचर्ला स्थित डबल बेडरूम फ्लैट में लेकर गये। वहां दो नाबालिगों समेत तीन लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। इधर पीड़ित परिवार से गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद नारसिंगी पुलिस ने किशोरी को डबल बेडरूम में ट्रेस किया। बताया गया कि डबल बेडरूम में ले जाने के बाद इमरान नामक युवक ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें…रिश्तों के खून से सने अपनों के हाथ, शराबी पति का गला घोंटा
यहां तक की किशोरी को जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश की गई। पुलिस इमरान को पकड़ने में कामयाब रही, जिसके खिलाफ भवानीनगर में 8 मामले दर्ज हैं और पीड़िता से संपर्क में रहने वाले नाबालिग लड़के को भी दबोच लिया गया। दूसरे नाबालिग लड़के को पकड़ने की कोशिश जारी है। पीड़िता मेडिकल रिपोर्ट के लिए अस्पताल में भर्ती है। पुलिस बलात्कार, किडनैपिंग, पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



