पुलिस की गिरफ्त में जूस सेंटर कर्मी का हत्यारा

हैदराबाद, मेहदीपटनम पुलिस ने मामूली विवाद के चलते जूस सेंटर कर्मी की हत्या करने वाले मोफिल (22) को गिरफ्तार कर लिया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में गोलकोंडा जोन के पुलिस उपायुक्त जी. चंद्रमोहन ने बताया कि दो दिन पूर्व टोलीचौकी स्थित नाइस जूस सेंटर में कार्यरत मोफिल ने अपने सहकर्मी बिहार निवासी गुलरेज आलम की मामूली विवाद के चलते भारी वजनदार स्टील के बर्तन से सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : सेलफोन ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान

मोफिल भी बिहार का ही रहने वाला है। इस हमले में गुलरेज गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसी रात को उसने दम तोड़ दिया था। गुलरेज आलम के भाई की शिकायत पर मेहदीपटनम पुलिस इंस्पेक्टर एस. मल्लेश ने हत्या का मामला दर्ज कर मोफिल को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button