मासाबटैंक स्थित किंग्स्टन अस्पताल : ‘इंस्पायर’ अभियान का शुभारंभ
हैदराबाद, मासाबटैंक स्थित किंग्स्टन अस्पताल की चौथी वर्षगांठ पर डॉ. मोहम्मद फैसल ने लंग हेल्थ (फेफड़े स्वास्थ्य) अभियान इंस्पायर का शुभारंभ किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्वसन स्वास्थ्य जागरूकता को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित ऐतिहासिक पहल में प्रसिद्ध पल्मोनोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. मोहम्मद फैसल ने किंग्स्टन अस्पताल के चौथे वर्षगांठ समारोह के दौरान आधिकारिक तौर पर इंस्पायर-एक व्यापक फेफड़े स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की।
उद्घाटन समारोह में मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन, तारिक अंसारी, डॉ. आशीष चौहान, ब्रदर. जॉन कल्लारक्कल, प्रसिद्ध अर्थशास्री डॉ. अमीरुल्ला, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और कम्युनिटी लीडर्स ने भाग लिया। डॉ. फैसल द्वारा परिकल्पित और नेतृत्व में इंस्पायर को दीर्घकालिक सार्वजनिक स्वास्थ्य आंदोलन के रूप में डिजाइन किया गया है, जो फेफड़ों की बीमारी में रोकथाम, प्रारंभिक निदान, पुनर्वास और सामुदायिक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करता है।
यह भी पढ़ें… जीएचएमसी : स्वच्छ ऑटो कर्मियों से किया गया सहयोग का आह्वान
डॉ. मोहम्मद फैसल ने श्वसन रोगों के बढ़ते बोझ और सक्रिय, जागरूकता संचालित स्वास्थ्य सेवा की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंस्पायर केवल फेफड़ों की बीमारी का इलाज करने के बारे में नहीं, बल्कि जीवन की सांस की रक्षा करने के बारे में है। शिक्षा, स्क्रीनिंग और सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से हमारा उद्देश्य स्वस्थ जीवन को प्रेरित करना है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



