केकेएल ग्रुप ने हैदराबाद में शुरू की ईवी डीलरशिप

हैदराबाद, केकेएल ग्रुप ने आज हैदराबाद में ईवी वाहनों की पहली डीलरशिप का प्रारंभ किया। पूर्व डीजीपी डॉ. सी.एन. गोपीनाथ रेड्डी तथा केकेएल हाईटेक इंडिया प्रा. लिमिटेड के चेयरमैन ने चम्पापेट में दंडुज ईवी के रूप में इसका उद्घाटन किया।

केकेएल ग्रुप की डीलरशिप के उद्घाटन के अवसर पर तेलंगाना फिशरीज़ के चेयरमैन, एम. साई कुमार, केकेएल ग्रुप के प्रबंध निदेशक अडैकलम शन्मुगम एवं निदेशक डॉ. वेंकट के. गंजम उपस्थित थे। डॉ. गोपीनाथ रेड्डी ने कहा कि भारत में स्वच्छ परिवहन में तेजी से बदलाव हो रहा है और तेलंगाना ईवी अपनाने में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े: अत्तापुर : राधे-राधे ग्रुप का ‘होली के रंग राधा-कृष्ण के संग’ कार्यक्रम

अडैकलम शन्मुगम ने कहा कि भारत में ईवी बाजार में मजबूत विकास की संभावनाएँ हैं। कंपनी ने तेलंगाना में अपने नेटवर्क को तेजी से विस्तार देने की योजना बनाई है, जिसके तहत मई 2026 तक लगभग 10 डीलरशिप प्रदान की जाएंगी। साथ ही हर महीने 5 नई डीलरशिप जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि कंपनी दक्षिण भारत में अपने विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button