आत्महत्या के प्रयास के कारण कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा बाधित

कोलकाता, कोलकाता मेट्रो के एम.जी. रोड स्टेशन पर सोमवार को 35-वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद ब्लू लाइन सेवा आधे घंटे तक बाधित रही।

मेट्रो रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न 11:35 बजे हुई और ट्रेन के आगे कूदने वाले व्यक्ति को वहां मौजूद सतर्क कर्मचारियों ने तुरंत बचा लिया। इस घटना की वजह से दक्षिणेश्वर स्टेशन से शहीद खुदीराम स्टेशन के बीच पूरी ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा आधा घंटे तक बाधित रही। प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर 12:05 बजे सामान्य सेवा फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले, चार अप्रैल को भी इसी तरह की एक घटना में, 40-वर्षीय एक महिला कालीघाट स्टेशन की पटरियों पर कूद गई थी।

यह भी पढे़: केबल वायर हटाने से इंटरनेट सेवा बाधित

चालक द्वारा समय पर ट्रेन रोक दिए जाने के कारण उसकी जान बच गई थी। ब्लू लाइन खंड में पूर्व में भी आत्महत्या के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं। मेट्रो अधिकारी ब्लू लाइन के स्टेशनों पर नियमित रूप से घोषणाएँ कर रहे हैं, खासकर उन स्टेशनों पर जहाँ आत्महत्या के प्रयास की घटनाएं हुई हैं। इन घोषणाओं में कहा जा रहा है कि लोग अपने करीबियों के बारे में सोचें, क्योंकि जल्दबाज़ी में उठाया गया कोई भी गलत कदम किसी के जीवन की सभी उम्मीदों और संभावनाओं को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button