सीएम के बयान पर केटीआर और हरीश ने जतायी नाराज़गी

Ad

हैदराबाद, विधानसभा में लगातार ढाई घंटे तक दिये भाषण में रेवंत रेड्डी द्वारा बीआरएस की कड़ी आलोचना किये जाने के बाद बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामराव और सदन में पार्टी के उपनेता हरीश राव ने सीएम के बयानों पर कड़ी नाराज़गी जताई।

केटीआर ने मीडिया प्वाइंट पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रेवंत रेड्डी के भाषण में कोई ठोस विषय या सामग्री नहीं थी। इसमें गारंटियों का कोई उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने पूछा कि मूसी नदी शुद्धिकरण परियोजना पर 16 हजार करोड़ रुपये खर्च होने थे, फिर इसे बढ़ाकर 1.5 लाख करोड़ रुपये क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केरल चुनावों के लिए धन जुटाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के घर तोड़े, लेकिन एक भी घर नहीं बनाया।

केटीआर आरोप लगाया कि केसीआर ने नौ साल में जितना कर्ज लिया, उतना रेवंत रेड्डी दो साल में ही ले चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर अपशब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार शालीनता से बात करेगी, तो वह भी शालीनता से जवाब देंगे, लेकिन यदि छह गारंटियों को बजट में शामिल नहीं किया गया, तो वह इसका विरोध करेंगे। केटीआर ने बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार विधानसभा में बुल्डोजर चला रही है।

यह भी पढ़ें… निवेश समझौतों पर जारी करें श्वेत पत्र : केटीआर

हरीश राव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में दी गई गारंटियों पर सवाल उठाए जाने पर जवाब देने के बजाय पुरानी घिसी-पिटी बातें दोहराईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दोहरी नीति उजागर करने के लिए वह भी विधानसभा में वीडियो दिखाएँगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button