सत्र के दौरान खेल प्रतियोगिताओं पर केटीआर ने उठाए सवाल

हैदराबाद, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने विधानसभा सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों के लिए खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि यह मूल मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है।
विधानसभा लॉबी में मीडिया के साथ बातचीत में केटीआर ने सरकार के उस फ़ैसले पर सख़्त एतराज़ जताया, जिसमें विधायकों के लिए खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।

केटीआर ने कहा कि विधानसभा सत्र में बजट के अहम आवंटनों पर चर्चा हो रही है। ऐसे गंभीर विधायी सत्र के दौरान खेलों को प्राथमिकता देने के पीछे सरकार का उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। केटीआर ने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर गैर-ज़िम्मेदाराना रवैया अपना रही है। उन्होंने प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि वह सिंचाई जैसे अहम विषयों पर सदन में गहरी चर्चा कराने के बजाय बजट माँगों पर चर्चा को जल्दबाज़ी में निपटाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : जनता का ध्यान भटकाने फार्मूला ई रेस का मामला उठाया गया : केटीआर

केटीआर ने विशेष रूप से सरकार के उस फ़ैसले पर आपत्ति जताई, जिसमें खेल प्रतियोगिताओं को इस माह की 28 और 29 तारीख़ को निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के समय का उपयोग जनता के फ़ायदे के लिए करने के बजाय ऐसी गतिविधियों पर समय बर्बाद करना अनुचित है। बजट माँगों पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय देने के बजाय खेलों को प्राथमिकता देना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button