Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

कुलसुमपुरा पुलिस ने बचाई युवती की जान

हैदराबाद, घरेलू परेशानियों के चलते आत्महत्या के उद्देश्य से घर से निकली युवती की कुलसुमपुरा पुलिस ने जान बचाई।
कुलसुमपुरा पुलिस ने बताया कि रविवार की देर रात 12 बजे पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल एस.एल. सत्यराज अपने सहकर्मी के साथ 100 फीट रोड पुरानापुल के पास गश्त लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवती को परेशान और संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा।

दोनों ने युवती को रोककर उससे पूछताछ की। युवती की पहचान राम मंदिर, किशनबाग निवासी विनोद अग्रवाल की पुत्री होम मेकर दृष्टि अग्रवाल (19) के रूप में की गई। उसने बताया कि पारिवारिक झगड़ों की वजह से वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से घर से निकली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पुलिस कॉन्स्टेबलों ने युवती के साथ परामर्श किया और उसे थाने लाकर पूछताछ करने के बाद उसके परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवार के थाने आने पर पुलिस ने युवती को उनके हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें… निर्मल : बालिकाओं को नशीली दवाइयाँ देकर दुष्कर्म, दो गिरफ़्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button