श्रम मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने की भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक

हैदराबाद, श्रम, रोजगार और खान मंत्री डॉ. जी. विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि युवाओं के लिए बेहतर विदेशी रोजगार अवसर सृजित करने हेतु कौशल प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम चयन, पासपोर्ट सेवाओं और आव्रजन प्रक्रियाओं में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता है।

डॉ. जी. विवेक बुधवार को सचिवालय में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डोमेन कौशल के साथ संरचित विदेशी भाषा प्रशिक्षण वैश्विक रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय नियुक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को तैयार करने हेतु मेंटर्स और कॅरियर मार्गदर्शकों का सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ भाषा प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार करने से विदेशी नौकरी में नियुक्तियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

प्रतिनिधिमंडल में सीपीवी एवं ओआईए सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन, संयुक्त सचिव एवं प्रवासी महानिदेशक सुरिंदर भगत तथा क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, हैदराबाद अजीत जॉन जोशुआ शामिल थे। बैठक के दौरान केंद्र और राज्य द्वारा विदेशी नियुक्तियों को सुगम बनाने के लिए लागू किए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। श्रीप्रिया ने बताया कि विदेशी रोजगार की आकांक्षा रखने वाले छात्रों को संरचित प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विदेश रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि विदेश जाने वाले युवाओं के सांस्कृतिक अभिमुखीकरण को भारत सरकार प्राथमिकता दे रही है।

पासपोर्ट और वैध आव्रजन जागरूकता बढ़ाने की जरूरत

संस्थागत साझेदारियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट प्रशिक्षण संस्थानों को विदेशी नियोक्ताओं से जोड़ने से बेहतर परिणाम मिलेंगे और विदेशी भागीदारों के बीच विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने जमीनी स्तर पर अवैध आव्रजन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए जागरूकता तथा निगरानी तंत्र को मजबूत करने में राज्य सरकार के सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में पासपोर्ट जारी करने से संबंधित मुद्दों तथा पासपोर्ट आवेदन के समय सुरक्षित और वैध आव्रजन प्रक्रियाओं के प्रति अधिक जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़े: श्रम मंत्री विवेक वेंकटस्वामी के काफिले पर पथराव

श्रीप्रिया ने कहा कि राज्य सरकार के संस्थानों द्वारा जारी प्रमाण-पत्रों का केंद्रीय एजेंसियों द्वारा समन्वित प्रक्रियाओं के माध्यम से प्रमाणीकरण किया जा सकता है। एलईटीएफ के विशेष सचिव दाना किशोर ने प्रतिनिधिमंडल को तेलंगाना ओवरसीज मैनपावर कंपनी (टॉमकॉम) द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों में विकसित किया जा रहा है, ताकि उद्योग के लिए तैयार पेशेवर बनाए जा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में जारी कई प्रमाण-पत्र पहले से ही राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद जैसे केंद्रीय निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button