बी.एससी. नर्सिंग के 9वें बैच का लैंप लाइटिंग समारोह कल

हैदराबाद, महिला दक्षता समिति शिक्षण संस्थान द्वारा बी.एससी. नर्सिंग के 9वें बैच के लिए लैंप लाइटिंग समारोह का आयोजन शनिवार, 28 मार्च को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन महिला दक्षता समिति शिक्षण संस्थान परिसर, गंगाराम, चंदानगर, हैदराबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रकांत अग्रवाल (उद्योगपति एवं समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि के रूप में के. गायत्री (एमडी, कंसल्टेंट हेमेटोपैथोलॉजिस्ट, तापड़िया डायग्नोस्टिक सेंटर), डॉ. बाला कुमार (प्राचार्या, हिन्दी महाविद्यालय), एच. स्वर्णलता (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, निम्स), इंदिरम्मा (नर्सिंग ऑफिसर, निम्स) की उपस्थिति रहेगी।

यह भी पढे़: महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह कल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button