दिवंगत विधायक गोपीनाथ की पुत्रियाँ हादसे में घायल

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र नारसिंगी थाना परिधि में रविवार की रात हुए सड़क हादसे में जुबली हिल्स के पूर्व विधायक मागंटी गोपीनाथ की दो पुत्रियाँ मागंटी अक्षिता नाग (23) तथा मागंटी दिशिरा (19) घायल हो गईं । इसके अलावा इस हादसे में कार चालक दुर्गा साई आर.के. पुडी (20) और उनका एक दोस्त मेडीपल्ली अभिराम रेड्डी (19) भी घायल हो गया। घायलों को एआईजी अस्पताल, गच्ची बावली में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अपने दोस्त अभिराम रेड्डी के साथ कल रात 9.30 बजे फार्च्यूनर कार (टीएस 05 ईपी 0001) में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में टीजीपीए जंक्शन के पास तेज रफ्तार डीसीएम वैन का पिछला पहिया अचानक निकल गया, जिस कारण वह असंतुलित हो गई। वैन अचानक रुक गई जिसके कारण पीछे आ रही कार उससे टकरा गई, जिसके चलते कार में सवार चारों घायल हो गए।

यह भी पढ़ें… भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान तनाव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button