सेंटर फॉर फंक्शनल एंड फीमेल यूरोलॉजी का शुभारंभ
हैदराबाद, समावेशी और रोगी केंद्रित स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक कदम उठाते हुए एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (एआईएनयू), बंजारा हिल्स द्वारा अपने समर्पित सेंटर फॉर फंक्शनल एंड फीमेल यूरोलॉजी के शुभारंभ के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जो महिलाओं की अक्सर अनदेखी की जाने वाली मूत्र संबंधी स्वास्थ्य चिंताओं को दूर करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, कार्यात्मक और महिला मूत्रविज्ञान के लिए समर्पित केंद्र मूत्र असंयम, श्रोणि अंग प्रोलैप्स, बार-बार मूत्र पथ के संक्रमण और अन्य जटिल मूत्र संबंधी विकारों जैसी स्थितियों को संबोधित करने पर केंद्रित है। यह महिलाओं को विशिष्ट रूप से प्रभावित करते हैं।
ऑल वूमेन ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एक समर्पित शल्य चिकित्सा सुविधा है, जिसमें पूरी तरह से महिला स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों द्वारा काम किया जाता है। यह मूत्र संबंधी प्रक्रियाओं से गुजर रही महिला रोगियों के लिए बेहतर आराम, गोपनीयता और गरिमा सुनिश्चित करता है। यूरोडायनामिक स्टडीज (यू. डी.एस.) मूत्राशय के कार्य का मूल्यांकन करने और मूत्र असंयम, अति सक्रिय मूत्राशय, वायडिंग डिसफंक्शन, न्यूरो यूरोलॉजिकल विकारों जैसी स्थितियों की पहचान करने के लिए उन्नत नैदानिक परीक्षण किया जाता है।
यह भी पढ़ें… निवर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की रेवंत रेड्डी ने
एआईएनयू ऑल वूमेन ओटी महिलाओं को समर्पित नैदानिक टीम से समर्थित
मूत्र असंयम और बार-बार होने वाले संक्रमणों से लेकर जटिल पुनर्निर्माण स्थितियों तक महिलाओं में मूत्र संबंधी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ अक्सर हिचकिचाहट, सामाजिक कलंक या जागरूकता की कमी के कारण अनसुलझी रहती हैं। इस अंतर को पहचानते हुए एआईएनयू की ऑल वूमेन ओटी पहल यह सुनिश्चित करती है कि चुनिंदा मूत्र संबंधी प्रक्रियाओं से गुजरने वाली महिला रोगियों को पूरी तरह से महिलाओं के नेतफत्व वाली नैदानिक टीम द्वारा समर्थित किया जाए। इसमें सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, नर्स और ओटी तकनीशियन शामिल हैं। पिछले पाँच वर्षों में एआईएनयू महिला मूत्रविज्ञान दल ने मूत्र रिसाव, मूत्र फिस्टुला, सिस्टोसेल्स और महिला मूत्रमार्ग प्रत्यारोपण जैसी जटिल स्थितियों को संबोधित करते हुए 307 प्रमुख महिला मूत्रविज्ञान संबंधी शल्य चिकित्साएँ सफलतापूर्वक कीं।
अवसर पर सीनियर कंसल्टेंट फीमेल यूरोलॉजिस्ट (सेंटर फॉर फीमेल यूरोलॉजी) एआईएनयू बंजारा हिल्स डॉ. सारिका पांड्या ने कहा कि कई महिलाएँ सामाजिक कलंक, जागरूकता की कमी और विशेष देखभाल तक सीमित पहुँच के कारण चुपचाप मूत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। सेंटर फॉर फंक्शनल एंड फीमेल यूरोलॉजी साक्ष्य आधारित उपचार, न्यूनतम आक्रामक शल्य चिकित्सा विकल्प, श्रोणि तल पुनर्वास और एक ही छत के नीचे व्यक्तिगत परामर्श प्रदान कर इस अंतर को पाटना चाहता है। यह पेंद्र किशोर लड़कियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक यह सुविधा मूत्र असंयम, श्रोणि अंग प्रोलैप्स, बार-बार मूत्र पथ के संक्रमण, मूत्राशय दर्द सिंड्रोम और अन्य कार्यात्मक मूत्र संबंधी चिंताओं के लिए विशेष मूल्यांकन और अनुरूप उपचार योजना प्रदान करती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



