नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ 2026 मॉडल सुज़ुकी बर्गमैन स्ट्रीट

भारतीय दोपहिया बाजार में ग्राहकों की बढ़ती मांग और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार अपने लोकप्रिय मॉडलों को नए फीचर्स और आधुनिक तकनीक के साथ अपडेट कर रही हैं। इसी कड़ी में देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता कंपनी ने अपने लोकप्रिय मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतर सुविधा के साथ बाजार में उतारा गया है।

सुज़ुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। टीएफटी वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि टीएफटी वेरिएंट सिंगल टोन कलर में आएगा। इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 1.02 लाख रुपये रखी गई है, जो टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने एलईडी हेडलाइट और टेल-लैंप सेटअप को रिवाइज किया है।

इससे इसे एक नया और स्पोर्टी लुक मिला है। स्कूटर में 124सीसी का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.4एचपी की पॉवर और 10.2एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सुविधा के लिए कंपनी ने पेट्रोल भरवाने की जगह को अब टेल-लैंप के नीचे शिफ्ट कर दिया है, जिससे राइडर को बार-बार सीट खोलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढे़: 2026 में 10 लाख तक की बेस्ट कारों की टॉप लिस्ट

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button