श्रीराम ने दिया हनुमान को चिरंजीवी का वरदान

हनुमान जी को कलियुग का जागृत देवता कहा जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को अमरता का वरदान मिला था और वे आज भी धरती पर निवास करते हैं। भगवान शिव के अवतार हनुमान को चिरंजीवी कहा जाता है। वे हर युग में धरती पर रहते हैं। माना जाता है कि बजरंगली की पूजा-अर्चना करने वाले भक्त की मदद करने के लिए वे दौड़े चले आते हैं और सारे संकट दूर करते हैं।

पुराणों के अनुसार, कलयुग में सभी संकटों को हरने वाले हनुमान जी गंधमादन पर्वत पर निवास करते हैं। यह स्थान कैलाश पर्वत की उत्तरी दिशा में सुमेरू पर्वत के पास स्थित है। माना जाता है कि गंधमादन पर्वत कैलाश मानसरोवर और बद्रीनाथ धाम के बीच में स्थित है। धर्म के जानकार मानते हैं कि यह दिव्य पर्वत सिद्ध त्रषि-मुनियों की तपस्थली है, जहां पर आम आदमी का पहुंचना मुश्किल है। गंधमादन पर्वत बेहद पवित्र और दिव्य स्थान है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अलावा बौद्ध साहित्य में भी गंधमादन पर्वत का उल्लेख मिलता है।

शास्त्रों के अनुसार गंधमादन पर्वत पर यक्ष, यक्षिणी, किन्नर, अप्सराएं आदि भी निवास करती हैं। तैत्तिरेय आरण्यक में कुबेर देवता को भी उत्तर दिशा का अधिपति मानते हुए, उनका निवास गंधमादन पर्वत पर बताया गया है। भागवत पुराण की कथा के अनुसार, जब मर्यादा पुरुषोत्तम राम पृथ्वी से वैकुंठलोक को प्रस्थान कर रहे थे तो उन्होंने हनुमान जी को बुलाकर उन्हें पृथ्वी पर ही वास करने के लिए कहा था।

गंधमादन पर्वत पर बूढ़े वानर ने सिखाया भीम को विनम्रता का पाठ

महाभारत में भी गंधमादन पर्वत का पा मिलता है। इसके अनुसार गंधमादन पर्वत पर ही हनुमान जी ने भीम का घमंड तोड़ा था। जब द्रौपदी के कहने पर भीम सहस्रदल कमल को ढूंढ़ते हुए गंधमादन पर्वत पर पहुंचे तो वहां रास्ते में बूढ़े वानर की पूंछ इस तरह फैली थी कि पूरा रास्ता रुका हुआ था। तब भीम ने वानर से पूंछ हटाने के लिए कहा तो वानर ने कहा कि मैं वृद्ध हो गया हूं, आप स्वयं मेरी पूंछ हटाकर निकल जाएं।

यह भी पढे़: राम नाम स्मरण मात्र से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी प्रेमानंद महाराज

तब महाबली भीम बहुत कोशिश करने के बाद भी वानर की पूंछ नहीं हटा पाए। इससे उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि हे वानर देवता आप अपने प्रत्यक्ष रूप में आएं। हनुमान जी ने दर्शन दिए और भीम का अपनी शक्ति का अहंकार दूर किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button