काचीगुड़ा में एलपीजी सिलेंडर फटा

हैदराबाद, काचीगुड़ा क्षेत्र में रविवार की शाम सिलेंडर फटने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालाँकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना काचीग़ुड़ा के कृष्णानगर में एक घर में हुई। अच्छी बात यह रही कि घटना के समय घर के लोग बाहर थे और आग से सिर्फ कुछ सामान को नुकसान हुआ। धमाके की तेज़ आवाज़ सुनकर लोग घबराकर बाहर निकल गए और पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। पास के फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर घर पहुँचा और आग बुझाई। फायर अधिकारियों को शक है कि घर के सामान में आग लग गई होगी, जिससे एलपीजी सिलेंडर में धमाका हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… गोदावरी जल पर अधिकार नहीं छोड़ेंगे : रेवंत रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button