रांची में डार्क वेब के जरिये खरीदे गए एलएसडी पैच जब्त किए गए
रांची, झारखंड के रांची में डार्क वेब का उपयोग करके डाक के माध्यम से नीदरलैंड से कथित तौर पर आयात किए गए एलएसडी के पचास पैच जब्त किए गए हैं। यह इसी तरह की दूसरी बरामदगी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि फरवरी में पहले गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों- अभिषेक कुमार (20) और अविनाश कुमार (21) से हिरासत में पूछताछ के दौरान प्राप्त नये सुरागों के बाद हेहल डाकघर में खेप को जब्त कर लिया गया। कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोय ने बताया कि दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि एलएसडी युक्त एक अन्य पार्सल मंगलवार को हेहल डाकघर में पहुंचाया जाना था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया।
यह भी पढ़े: संतोष नगर में 2.44 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पहले के एक मामले में पुलिस ने 25 फरवरी को दो लोगों को लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के 1.74 ग्राम एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया था, जो रांची में इस तरह की पहली बरामदगी थी। पुलिस के अनुसार, अवैध बाजार में प्रत्येक एलएसडी पैच की कीमत 8,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच है। एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डायथाइलमाइड) एक शक्तिशाली मतिभ्रम पैदा करने वाली दवा है जो धारणा, मनोदशा और संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं को महत्वपूर्ण रूप से बदल देती है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



