महालक्ष्मी योजना से आरटीसी को लाभ : पोन्नम प्रभाकर

Ad

हैदराबाद, राज्य परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने विधान परिषद में कहा कि महालक्ष्मी योजना ने आरटीसी को लाभ के पथ पर अग्रसर किया है। इस योजना से आरटीसी की यात्री संख्या 69 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 98 प्रतिशत हो गई है।

पोन्नम प्रभाकर ने महालक्ष्मी योजना से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि इससे महिलाओं की आवागमन सुविधा के साथ उनके आय के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि टीजीआरटीसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा का लाभ 9 दिसंबर, 2023 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक 279.97 करोड महिलाएँ उठा चुकी हैं। इसके अलावा इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में 3866.30 करोड़ रुपये तथा 2025-26 (फरवरी 26) तक 2913.82 करोड़ रुपये जारी किए।

यह भी पढ़ें… निवेश समझौतों पर जारी करें श्वेत पत्र : केटीआर

पोन्नम प्रभाकर ने आरटीसी में हुए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 664 करोड़ रुपये का बकाया घटकर 300 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही पीएफ का बकाया 1,350 करोड़ रुपये से घटकर 600 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा टीजीआरटीसी में 2,708 नई बसों को जोड़ा गया और 3,038 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। कृषि आधारित दूरस्थ गाँवों और शहरी क्षेत्रों में व्यस्त समय के दौरान यात्रियों की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बसें जोड़ी जा रही हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button