महाराष्ट्र मंडल तेलंगाना रामकोट : व्याख्यान के साथ मनायी गयी शिवाजी जयंती

हैदराबाद, महाराष्ट्र मंडल तेलंगाना रामकोट में छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में पंढरपुर के डॉ. सचिन लाटे का विशेष भाषण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल बल्दवा ने किया। अवसर पर महाराष्ट्र मंडल विश्वस्त अध्यक्ष जी.के. दातार ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्ष डॉ. गीता काटे ने सभी का स्वागत करते हुए शिवाजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… रामबाग अत्तापुर में मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव

अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सचिन लाटे ने शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक और हिंदवी साम्राज्य पर विशेष भाषण दिया। साथ ही शिवाजी महाराज के वीर कौशलता पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए उनके धर्म की रक्षा के लिए किये गये संघर्षों से अवगत करवाया। कार्यवाह पराग बढावकर ने उपस्थितों का आभार प्रकट किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button