महाराष्ट्र : पालघर में जिला परिषद कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप

पालघर, महाराष्ट्र में पालघर जिला परिषद के 45 वर्षीय एक कर्मचारी पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सत्रह वर्षीय लड़की एक अप्रैल को अपनी बहन के साथ जिला परिषद कार्यालय के शिक्षा विभाग में गई थी। बातचीत के दौरान, एक अधिकारी ने छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी देने का बहाना बनाकर उसे कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने आरोपी का विरोध किया और कथित तौर पर उसे थप्पड़ मारा, तथा औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए पालघर पुलिस थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानाडे ने कथित घटना की जांच का आश्वासन दिया। रानाडे ने पत्रकारों से कहा, “उक्त कर्मचारी एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, और ऐसी घटना का होना अविश्वसनीय है। हम पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े : उप्र : गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबे चार नाबालिगों के शव बरामद

सीईओ ने कहा कि दोषी पाए जाने पर प्रशासन आरोपियों को संरक्षण नहीं देगा। उन्होंने कहा, “हमारे पास (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए) एक विशाखा समिति है, जो इस मामले की जांच करेगी। हम आंतरिक जांच भी करेंगे। यदि कोई भी गलत काम साबित होता है, तो निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी।” (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button