रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनायी गयी महर्षि गौतम की जयंती एवं उगादि
हैदराबाद, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा, हैदराबाद सिकंदराबाद, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि गौतम जयंती एवं उगादि नववर्ष कार्यक्रम महर्षि गौतम गायत्री ट्रस्ट एवं श्री महर्षि गौतम आश्रम गुर्जर गौड़ ब्राह्मण ट्रस्ट के सहयोग से पेद्दाअम्बरपेट स्थित महर्षि गौतम गायत्री ट्रस्ट भवन में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया।









जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम महिला मंडल द्वारा गणगौर महोत्सव की शोभायात्रा निकाली गयी। गणगौर पूजन के साथ महर्षि गौतमजी एवं माँ गायत्री की पूजा-अर्चना ट्रस्टों के पदाधिकारियों एवं समस्त समाज बंधुओं की उपस्थिति में की गयी। सभा के कार्यकारी मंत्री पवन कुमार उपाध्याय ने सभी का स्वागत करते हुए अध्यक्ष श्रवण कुमार व्यास, परामर्शदाता जयप्रकाश जोशी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष यतिराज जोशी, मंत्री राजेश सिंवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मंजूलता पंचारिया, मंत्री शांता देवी जोशी, गौतम गायत्री ट्रस्ट के अध्यक्ष जुगल किशोर उपाध्याय, मंत्री कौशल कुमार रोहिवाल, श्री महर्षि गौतम आश्रम गुर्जर गौड़ ब्राह्मण ट्रस्ट के चेयरमैन संजय कुमार पंचारिया, मंत्री धर्मेन्द्र कुमार जोशी को मंचासीन कराया।
महिला मंडल अध्यक्ष ने मंडल द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों की सूची सभा पटल पर प्रस्तुत कर सभी को जयंती और उगादि की बधाई दी। सभा अध्यक्ष द्वारा उपस्थित बंधुओं को उगादि, नववर्ष की एवं गौतम जयंती की बधाई देते हुए वर्तमान में संगठन पर खुशी प्रस्तुत की। उन्होंने नवयुवक मंडल द्वारा जारी समाज की जनगणना का ब्यौरा प्रस्तुत कर शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी रिश्तेदार की जगगणना नहीं हुई है, तो वह नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी से इसमें पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे
तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा पी. श्रद्धा जोशी के संचालन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें भुक्ति, तमन्ना शर्मा, कनक मिश्रा, खुशी सिंवाल, रिशिता शर्मा, लक्षिता, रोहिनी शर्मा आदि ने नृत्य कौशल प्रस्तुत किया। रेयांश व्यास द्वारा शिव भजन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। वैभव तिवाड़ी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। दर्श दुबे ने नृत्य के भूतकाल एवं वर्तमान परिवेश को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में यतिराज जोशी, राजेश सिंवाल, देवानंद उपाध्याय, नितेश पंचारिया, कृष्णकांत व्यास, विष्णु व्यास, श्रीकांत व्यास, हेमंत व्यास, मनोज शर्मा, शिव कुमार, विशाल सीवाल, आशीष जोशी, ब्रिज गोपाल तिवारी, श्रवण व्यास, जुगल किशोर उपाध्याय, जयप्रकाश जोशी, लक्ष्मीनारायण जोशी, सुरेश दवे, नर्सिंग उपाध्याय, पवन कुमार उपाध्याय, संजय पंचारिया, ओम डिडवाणिया, ललित गिल, ललित जोशी, जगदीश सोती, विष्णु उपाध्याय, वेणु चौबे, ब्रिज गोपाल तिवाड़ी, बद्रीविशाल रोहिवाल, जगदीश जोशी, चांदरतन उपाध्याय, श्रीकिशन पंचारिया व रघुनंदन तिवाड़ी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल महिला समिति ने किया ‘मोहे रंग दे’ कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में देवानंद उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, जितेन्द्र शर्मा, भगवानदास तिवाड़ी, अजय तिवाड़ी, राम जोशी, आनंद जोशी, संजय जोशी, गोविंद सिंवाल, नरेन्द्र गिल, नरेश दुबे, द्वारकादास जोशी, दुर्गेश जोशी, श्रवण तिवड़ी, श्रीकांत व्यास, कृष्णकांत व्यास, विजय जोशी, धर्मीचंद डिडवाना, अभिजीत उपाध्याय, महिला मंडल की श्रद्धा जोशी, मंजू पंचारिया, लता उपाध्याय, शांता जोशी, अल्का व्यास, अर्चना शर्मा, भगवती उपाध्याय, हेमलता जोशी, ज्योति व्यास, ममता सिंवाल, निर्मला शास्त्रा, पूजा व्यास, राजेश्वरी व्यास, रेखा गिल, शोभा जोशी, ऊषा सिंवाल, वीणा चौबे, वीणा जोशी उपस्थित थे। सभा में कार्यकारी मंत्री ने नवयुवक मंडल द्वारा आयोजन से संबंधित किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





