महावीर क्रिस्टल गार्डन अपार्टमेंट का निर्माण कार्य जारी

हैदराबाद, अग्रणी रियल इस्टेट डेवलपर्स कंपनी बेंगलुरू की महावीर के अत्तापुर मुख्य मार्ग पर 33 फ्लोर्स के महावीर क्रिस्टल गार्डन अपार्टमेंट का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। महावीर क्रिस्टल गार्डन को आधुनिक आवासीय श्रेणी के रूप में डिज़ाइन किया जा रहा है, जिसमें वास्तुकला का विशेष ध्यान रखा गया है। महावीर क्रिस्टल गार्डन परियोजना 5 एकड़ की गेटेड कम्युनिटी है, जिसमें 2 टावर प्लस 1 लक्ज़री टावर, 782 यूनिट्स, क्लब हाउस कोहिनूर, जिसमें आधुनिक सुविधाएँ और स्विमिंग पूल शामिल हैं।

इस परियोजना में 73 प्रतिशत खुली जगह, 4 बेसमेंट ग्राउंड फ्लोर, 33 से अधिक मंज़िलें, 3 व 4 बीएचके अपार्टमेंट्स, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल, इनडोर गेम्स और आउटडोर गेम्स, इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट्स, प्रवेश द्वार पर दिव्यांगों के लिए रैंप, पाइप से गैस सप्लाई, बेहतरीन डिज़ाइन वाली खुली जगहें और लैंडस्केप, एचएमडब्ल्यूएसएसबी पानी की उपलब्धता, लैंडस्केपिंग और फ्लशिंग के लिए एसटीपी, सीसी कैमरों के साथ सेंट्रलाइज़्ड सुरक्षा, 24 घण्टे सुरक्षा, जॉगिंग और साइकिलिंग ट्रैक्स आदि उपलब्ध हैं। यहाँ गणेश मंदिर व जैन मन्दिर भी प्रस्तावित है।

अपार्टमेंट में 11 फीट ऊँची सीलिंग की सुविधा

महावीर के बिक्री प्रबंधक कार्तिक विजयवर्गीय ने बताया कि इस परियोजना के फीचर्स में आउटडोर सुविधाएँ, एंट्रेंस और एग्जिट प्लाजा, क्लब हाउस, कल्पचर वाला वॉटर फीचर, रिसेप्शन, वेटिंग लाउंज, सिक्योरिटी कियोस्क, डेडीकेटेड ड्रॉपऑफ ज़ोन, बैंक्वेट हॉल रेस्टोरेंट, जॉगिंग ट्रैक, क्लीनिक, साइकिलिंग ट्रैक, फार्मेसी, वॉटर फाउंटेन, सुपरमार्पेट, एटीएम, स्विमिंग पूल, किड्स पूल, स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट, इनडोर बैडमिंटन, बास्केटबॉल हाफ कोर्ट, एंटरटेनमेंट रूम, नेट क्रिकेट पिच, क्रश, बच्चों का प्ले एरिया, लाइब्रेरी, सैंडपिट पर खेलने का सामान, जिमनेज़ियम, बुजुर्गों के बैठने का ज़ोन, बिज़नेस सेंटर, मेडिटेशन ज़ोन और योगा ज़ोन, मीटिंग रूम, पार्टी ज़ोन, कॉफ्रेंस हॉल, ओपन एयर थिएटर, योगा, मल्टीöपर्पस हॉल, स्केटिंग रिंक, प्राइवेट थिएटर, गेम्स रूम, म्यूज़िक और डांस स्टूडियो, फ़ायर कमांड सेंटर, स्नूकर और टेबल टेनिस, बिल्डिंग सिक्योरिटी, गेस्ट के रहने के कमरे, चेंजिंग रूम के साथ कैस्केडिंग स्विमिंग पूल, कार चार्जिंग पॉइंट आदि सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

महावीर क्रिस्टल गार्डन में प्रत्येक अपार्टमेंट में सीलिंग की ऊँचाई 11 फीट है। यहॉ पर दो टावर्स में 3 बेडरूम के 640 यूनिट्स (1640 वर्ग फीट से 2680 वर्ग फीट तक) हैं और एक टॉवर में 4 बेडरूम साथ में मेड रूम के 142 यूनिट (5345 वर्ग फीट) उपलब्ध हैं। यहाँ प्रतिदिन 8 लाख लीटर मंजीरा पानी की व्यवस्था के साथ आठ बोरवेल, वॉटर ट्रीटमेंट प्लाट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी हैं।

यह भी पढ़ें… आर्थिक स्थिति सशक्त बनाने संस्थागत सुधार ज़रूरी : नवीन मित्तल

कोहिनूर क्लब 60,000 वर्ग फुट में फैला अत्याधुनिक हाउस

कार्तिक ने बताया कि परियोजना का कोहिनूर क्लब 60,000 वर्ग फुट में फैला अत्याधुनिक हाउस है। इसमें खेल के लिए बेहतरीन मैदानों से लेकर फिटनेस की सुविधाओं तक, बैंक्वेट हॉल और अन्य विशेष आकर्षणों मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि महावीर क्रिस्टल गार्डन एक शानदार जीवनशैली वाली आवास परियोजना है। महावीर क्रिस्टल गार्डन में रहने की प्रीमियम जगह तैयार की हैं, जिन्हें विशेष रूप से ग्राहकों की इच्छा के अनुसार डिज़ाइन और निर्मित किया गया।

बेंगलुरू मुख्यालय वाली इस कंपनी की बेंगलुरू में 115 परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं और पाँच परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। हैदराबाद में इनकी बेगमपेट वाली पॉमग्रोव रेसीडेन्शियल परियोजना और नानकरामगुड़ा स्थित गेटवे कमर्शियल परियोजना पूरी हो चुकी है। वर्तमान में अत्तापुर में क्रिस्टल गार्डन परियोजना में निर्माण जारी है। दुंडिगल में बोगनविला परियोजना में प्लॉट्स उपलब्ध है। बीएचईएल रामचन्द्रपुरम और बालानगर में भी नई परियोजनाएँ प्रस्तावित हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button