महावीर हॉस्पिटल ने सेवा कार्य के साथ मनाया महावीर जन्म कल्याणक

हैदराबाद, महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 2625वाँ महावीर जन्म कल्याणक भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। मासाब टैंक स्थित महावीर अस्पताल में आयोजित समारोह में संस्थान के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भगवान महावीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

समारोह का नेतृत्व चेयरमैन महेंद्र रांका, वाइस चेयरमैन सुनील पहाड़े, मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील संचेती, ट्रस्टी कोषाध्यक्ष परेश शाह, स्थायी समिति सदस्यों डॉ. घीसूलाल जैन, सी.पी. रांका, सतीश चंद खिंवसरा, डॉ. आशा खिंवसरा, राजेश पारेख, प्रशांत श्रीमाल, राजेश पोकरना, ट्रस्टी गौतमचंद चोरड़िया, सुशील कपाड़िया, इंदरचंद जैन, राजेंद्र जैन, रेखा हनुमानमल ओसवाल, पी.सी. पारेख (सेवानिवृत्त आईएएस), मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रामकृष्ण ने किया।

यह भी पढ़ें… मराठी महाविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन मांदियाली-2026

उत्सवों के अंतर्गत और सामुदायिक सेवा के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता के अनुरूप नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर के दौरान डॉ. गौरव खांटेड (ऑर्थो) और डॉ. फैजान ने अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के साथ सेवाएँ प्रदान की। लगभग 55 मरीजों की निशुल्क जाँच कर उपचार किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button