नाकोड़ा में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स बैठक और पुरस्कार समारोह
हैदराबाद, महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की 2 दिवसीय बैठक नाकोड़ा, राजस्थान के राज रिसॉर्ट में संपन्न हुई। रीज़न 10 सचिव शील कुमार जैन ने बताया कि बैठक का आरंभ प्रार्थना से हुआ। सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल परिवार को कैसे बढ़ाना है, इस पर विचार व्यक्त किए। अंतरराष्ट्रीय सचिव सोहनलाल बैद ने संस्था किस तरह सदृढ़ बन रही है व 12 निदेशक किस तरह से कार्य कर रहे हैं, इसकी जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए सुधीर जैन ने सीएसआर फंड की जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश टांटिया (भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश, झारखंड हाईकोर्ट) उपस्थित थे। अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विशेष अतिथि रूमा देवी (बाडमेर), गायिका शैली जैन, गायक पीयूष पवार (इंडियन आइडल), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व ज़िला उपाध्यक्ष प्रभा सिंघवी (बालोतरा) के सान्निध्य में शील कुमार जैन को एमआईजीएफ के लिए व सीमा शील कुमार जैन को एमआईएफ के लिए सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित विश्व मंगल कार्यक्रम
अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष आर.एस. कुम्भट, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पुष्प जैन, शांतिलाल कवाड़, एस.के. जैन, आईपीएस (रिटायर्ड), पूर्व महासचिव नवरतन पारख, पुरुषोत्तम भंडारी, पारस गोलेच्छा व अन्य उपस्थित थे। दो दिवसीय कार्यक्रम बालोतरा केंद्र के ओमप्रकाश बांठिया के संयोजन में संपन्न हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



